Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

खाता लिंक नहीं, तो सम्मान निधि नहीं मिलेगी

27 दिसम्बर 2022, उज्जैन: खाता लिंक नहीं, तो सम्मान निधि नहीं मिलेगी – कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिले के पीएम किसान योजना के हितग्राही किसानों से अपील की है कि वे सभी अपने खातों को आधार से लिंक करवायें। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपने खाते आधार से लिंक नहीं करें हैं, उनके खातों में भारत सरकार के निर्देश अनुसार दिसम्बर माह की सम्मान निधि जमा नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत जिले में अधिकांश किसानों ने अपने खातों को आधार से लिंक करवा लिया है, किन्तु अभी भी जिले में 43 हजार से अधिक किसान ऐसे हैं, जिनके खाते आधार से लिंक नहीं हुए हैं। ऐसे सभी किसानों से अपील की गई है कि वे बैंक में अपने आधार कार्ड ले जाकर खाते को आधार से लिंक करवा लें, अन्यथा दिसम्बर माह में जारी होने वाली पीएम किसान योजना की किश्त उनको प्राप्त नहीं हो सकेगी।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें