Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नाम के लाभ

07 फरवरी 2023, नई दिल्ली: राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नाम के लाभ – केंद्र सरकार द्वारा किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए ई-नाम (e-NAM) पोर्टल नाम का ऑनलाइन मार्केटप्लेस उपलब्ध करवाया गया हैं। यह एक पूर्णत: डिजीटल पोर्टल हैं जिसके माध्यम से किसान, व्यापारी व खरीददार को एक मंच पर लाया गया हैं। 

राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसलों को ऑनलाइन और अच्छे दामों में बेच सकता हैं। ई-नाम पोर्टल के लाभ निम्नलिखित हैं-

1.किसानों और खरीदारों के बीच कोई बिचौलिया या दलाल नहीं आ पाता है, किसान सीधे अपने सामान को बेच व खरीद सकते हैं। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.किसान इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फसल को बेच सकता हैं जिसके लिए उसको किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं हैं। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

3.इस पोर्टल में देश के 1.74 करोड़ किसानों और 2.39 लाख व्यापारी जुड़े हुए हैं।

4. राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार होने के कारण किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलता है। 

5. राज्य के स्थानीय व्यापारी के लिए मंडी में ई-नाम माध्यमिक व्यापार को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचने का अवसर प्रदान करता है।

6. ई-नाम पोर्टल कीमतों और उपलब्धता को भी स्थिर करता है। 

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय बजट 2023 में कृषि क्षेत्र के लिए 6 प्रमुख घोषणाएं

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )