Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

कृषि यंत्रों के आवेदन में धरोहर राशि के बैंक ड्राफ्ट ज़रूरी

16 फरवरी 2022, इंदौर ।  कृषि यंत्रों के आवेदन में धरोहर राशि के बैंक ड्राफ्ट ज़रूरी – कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय , भोपाल द्वारा पूर्व में ‘’मांग अनुसार श्रेणी’’ अंतर्गत सम्मिलित कृषि यंत्रों की सूची से अगवत कराया गया था। वास्तविक रूप से इच्छुक आवेदकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा कृषि यंत्रों के आवेदन प्रस्‍तुत करने हेतु धरोहर राशि के रूप में उनके सम्‍मुख दशाई बैंक ड्राफ्ट प्राप्‍त करने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक कृषक उपरोक्‍त कृषि यंत्रों की मांग प्रस्‍तुत करते समय अपने अभिलेखों (भूमि के लिए B1,जाति प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड की प्रति) एव उपयुक्‍त राशि के बैंक ड्राफ्ट जो उनके जिले के सहायक कृषि यंत्री (देखने हेतु क्लिक करें) के नाम से बनाये जायेंगे, अपने जिले के सहायक कृषि यंत्री कार्यालय में प्रस्‍तुत करके अपने आवेदन पर कार्यवाही करा सकते है। उल्लेखनीय है कि इन यंत्रों हेतु जिलेवार लक्ष्यों की आवश्यकता नहीं होगी। कृषक की मांग अनुसार लक्ष्य तत्काल आवंटित कर दिया जायेगा।  यंत्रों के नाम जिनमें प्रत्येक के लिए 5000 रुपए धरोहर राशि जमा करना है , वे हैं – पावर हैरो, हैप्पी सीडर /सुपर सीडर, बेलर ,हे रेक,न्यूमेटिक प्लांटर और पैडी (राईस) ट्रांसप्लांटर। पैडी (राईस) ट्रांसप्लांटर हेतु ‘मांग अनुसार श्रेणी ‘ अंतर्गत आवेदन पुनः आमंत्रित किये जा रहे हैं ।


उपरोक्‍त कृषि  यंत्रों  के आवेदन प्रस्‍तुत करते समय आवेदकों  को उपयुक्‍त राशि के बैंक ड्राफ्ट, जो उनके जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम पर बनाये जायेंगे स्‍कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा। यदि किसी आवेदक द्वारा धोखा देने उद़्देश्‍य से गलत अभिलेख बैंक ड्राफ्ट के स्‍थान पर लगाया जाता है, तो उस आवेदन को निरस्‍त करते हुए आगामी छ: माह के लिये प्रतिबंधित कर दिया जायेगा।उपरोक्‍त कृषि यंत्र वर्तमान में ‘मांग अनुसार श्रेणी’ में सम्मिलित है, अत: कार्यालय में  मांग प्रस्‍तुत करते समय आवेदकों  से प्राप्‍त धरोहर राशि के ड्राफ्ट उनके प्रकरण के अंतिम निराकरण तक जमा रहेगा तथा उसके उपरांत कृषकों को वापस लौटा दिया जायेगा। पूर्व सूची में सम्मिलित पशु निवारक बायो अकॉस्टिक यंत्र  हेतु ड्राफ्ट की बाध्‍यता नही होगी।

महत्वपूर्ण खबर: किसान परिवारों के युवा देंगे गांव में रोजगार

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile