Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

खरीफ मौसम में तिल लगाना है कृपया उन्नत जातियां कौन-कौन सी हैं विस्तार से बतायें

  • अमरनाथ वर्मा

29 जून 2022, खरीफ मौसम में तिल लगाना है कृपया उन्नत जातियां कौन-कौन सी हैं विस्तार से बतायें –

समाधान- आप खरीफ मौसम में तिल लगाना चाहते हैं जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है। वर्षा के तेवर कुछ गड़बड़ हो सकते हैं। ऐसे मौके पर हिसाब से इसे लगाना अधिक उपयोगी होगा। उन्नत किस्मों के बारे में हम बता रहे हैं परन्तु तिल से अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने के लिये उसकी बुआई पर विशेष ध्यान देना होता है। अधिक गहराई पर बीज नहीं जाये तथा सघन ना बोया जाये यही कारण है कि उसके बीज को गोबर की खाद के साथ मिलाकर उराई करने अधिक लाभकारी होता है। ऐसा करने से बीज का बढ़वार समानता से होता है तथा पौधे मजबूत होते हैं। खाद के अलावा रसायनिक उर्वरकों का उपयोग एवं उसकी स्थापना भी बीज के नीचे होना जरूरी है ताकि उत्पादकता के लिये खरपतवारों को निकालना, इसमें जल का निकास भी जरूरी होगा। अच्छी किस्मों में टी.के.जी. 21, टी.के.जी. 22, टी.के.जी 59, जे.टी. एस. 8, जवाहर तिल 306, कंचन एम, उमा इत्यादि है। कृषक जगत में खरीफ फसलों की उत्पादन तकनीकी के प्रकाशन का सिलसिला चल रहा है। तिल उत्पादन पर भी लेख प्रकाशित होगा आप कृषक जगत पढ़ते रहें।

महत्वपूर्ण खबर: कीटनाशकों पर जीएसटी 5 प्रतिशत रखने की केंद्र से माँग

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile