Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैंने अरहर लगाई थी जो अब कट गई है, क्या मैं चना लगा सकता हूं। अरहर पीक भी रही है यदि कहें तो उसकी दूसरी फसल ले लूं।

  • करण सिंह

04 जनवरी 2023,  भोपाल । मैंने अरहर लगाई थी जो अब कट गई है, क्या मैं चना लगा सकता हूं। अरहर पीक भी रही है यदि कहें तो उसकी दूसरी फसल ले लूं। –

समाधान– आपसे दूरभाष पर चर्चा हो चुकी थी परन्तु आपके प्रश्न का प्रति उत्तर अन्य पाठकों तक पहुंच पाये इस उद्देश्य से इस स्तंभ में भी आपके प्रश्न को लिया जा रहा है।

  • आपने शायद शीघ्र पकने वाली अरहर लगाई थी जो मध्य दिसम्बर में ही कट गई। आपको यदि याद हो तो कौन सी जाति आपने लगाई थी बतायें तो अन्य अरहर उत्पादकों के लिये उपयोगी होगा।
  • अरहर पीक रही है उसका लालच कदापि न करें क्योंकि आने वाले जाड़े में पाला पड़ सकता है जो अरहर को नुकसान दे सकता है। अरहर की दूसरी फसल से अच्छा उत्पादन सम्भव नहीं है अतएव इसे निकाल दें।
  • खेत में चना कदापि नहीं लगाएं अब केवल गेहूं ही लगाया जा सकता है।
  • बीज दर 25 प्रतिशत अधिक रखें तथा उर्वरक 80 प्रतिशत के हिसाब से ही दिया जाये।
  • सिंचाई व्यवस्था क्रांतिक अवस्था के अनुसार ही बनाई जाये।

गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:  देश में जीआई टैग की संख्या 432 तक पहुंची

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें