Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

संतरे के 4 वर्ष के पौधों से आने वाले वर्ष में कैसे अच्छी बहार ले

– कल्याण सिंह, राजगढ़

समस्या– मेरे 4 वर्ष के संतरे के पौधों में फूल आ रहे हैं, मैं उन फूल को इस वर्ष हटाना चाहता हूं ताकि आने वाले वर्ष में अच्छी बहार ले सकूं, उपाय बतायें।

समाधान- संतरे के पौधे जो चार वर्ष के हो गये हैं। फूल आना स्वाभाविक बात है आपकी सोच भी अच्छी है कि इस वर्ष उनमें फल नहीं बनने दें ताकि आने वाले साल में अच्छी बहार ले सकें। आप अपने पौधों पर 3 प्रतिशत यूरिया का छिड़काव कर दें। तीन ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने से फूल निरंतर आयेंगे और उन्हें हाथों से नहीं निकालना होगा। वृक्षों की कतारों में खरपतवार हटाकर अंतरवर्तीय फसल मूंग/उड़द ले सकते हैं। ग्रीष्मकालीन रखरखाव स्वरूप 3 फीट से नीचे की शाखायें को कांट-छांट दें तथा प्रति पौध 60 किलो गोबर खाद, 1 किलो सिंगल सुपर फास्फेट, 500 ग्राम यूरिया, 200 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश थाला बनाकर सक्रिय जड़ों के पास डालें और आने वाले वर्ष में भरपूर बहार (फल) पायें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile