Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

गेहूं की पत्तियों पर काला-काला चूर्ण दिखाई दे रहा है, तनों पर भी इसी प्रकार का आक्रमण है कौनसा रोग है, क्या उपाय है

  •  विक्रम सिंह

8 फरवरी 2023,  भोपाल । गेहूं की पत्तियों पर काला-काला चूर्ण दिखाई दे रहा है, तनों पर भी इसी प्रकार का आक्रमण है कौन सा रोग है, क्या उपाय है –

समाधान- आपके क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा दूरभाष पर चर्चा होने के बाद हम आपको बता सकते हैं कि गेहूं की पत्तियों पर कंडुआ रोग आया है इसे लोग गेहूं का काला गेरूआ मान रहे थे परंतु काले गेरूए के लक्षण के विपरीत  पत्तियों पर काली चूर्ण पत्तियों का कंडुआ ही है। जो एक अर्से के बाद खेतों में दिखाई दिया उसके पौधे रोग के फैलाव के लिये उपयुक्त तापमान एवं आद्र्रता है। गेहूं की बीमारी बंट और पत्तियों का कंडुआ ऐसी बीमारी है जिसकी कवक बीज और भूमि चालित होती है। अर्थात् बीज के द्वारा खेतों में आकर भूमि में लुकी-छिपी रहती है। और वातावरण उपयुक्त होते ही प्रदर्शित हो जाती है। पत्तियों पर छिडक़ाव से लाभ नहीं होगा आने वाले वर्षों में ये करें-

  •  बीज पूरी तरह बदल दें साथ ही फसल का फेरबदल जरूर करें।
  • बीज का उपचार वीटावैक्स 2 ग्राम दवा/किलो बीज का करें।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile