Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

किसान नोहर को मिला इनोवेटिव फार्मर अवॉर्ड

8 मार्च  2021, रायपुर ।  किसान नोहर को मिला इनोवेटिव फार्मर अवॉर्ड – विकासखंड पलारी ग्राम सिसदेवरी के प्रतिशील किसान नोहरलाल चंद्राकर को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा में आयोजित कृषि मेले में प्रतिष्ठित नवाचार किसान (इनोवेटिव फार्मर) अवार्ड गत दिनों दिया गया। इनको यह अवॉर्ड कृषि क्षेत्र में नवोन्मेषी कार्य करने के लिए मिला है।

ये पुरस्कार केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी ने दिया। इस मौके पर भाकृअप के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्र, निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं डॉ. नफीस अहमद उपस्थित थे।