संपादकीय (Editorial)

समर्थन मूल्य हेतु उत्पादकता सीमा

भोपाल। राज्य में चना, मसूर एवं सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी 10 अप्रैल से 21 मई 2018 तक की जा रही है। इसके लिए लगभग 425 मंडियों में उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं।
राज्य शासन द्वारा इन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा कृषक समृद्धि योजना अन्तर्गत प्रोत्साहन राशि हेतु उत्पादकता निर्धारित कर दी गई है, जो इस प्रकार है-
चना – 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
मसूर – 11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
सरसों – 13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
इन फसलों पर कृषक समृद्धि योजना अन्तर्गत उत्पादकता के आधार पर 100 रु. प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement