संपादकीय (Editorial)

किसान मेले में वैज्ञानिकों का सम्मान

रतलाम। भारतीय वस्त्र उद्योग परिसंघ (सिटी) के कपास विकास व अनुसंधान संस्था के माध्यम से संचालित कपास सहभागी परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन सैलाना कृषि उपज मंडी में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वस्त्र मंत्रालय के सचिव श्री विजय सिंह द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र जावरा के वैज्ञानिकों का इस परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सर्वेश त्रिपाठी को इस परियोजना में उत्कृष्ट कार्य व परियोजना के प्रचार प्रसार करने पर इनको सम्मानित किया गया, साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार जाट को भी परियोजना के तहत किसानों को कीट एवं बीमारियों के बारे में जागरूकता लाने पर सम्मान किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा के द्वारा प्रदर्शनी लगाकर किसानों को डॉ. सी आर कांटवा, डॉ. रामधन घसवा व डॉ. डी आर पचोरी ने विभिन्न प्रकार की नवीनतम तकनीकियों के बारे में किसानों को जानकारी दी। डॉ. मनोज कुमार जाट वर्तमान में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार (हरियाणा) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement