फसल की खेती (Crop Cultivation)

गर्मी में मूंग की बुआई का सही समय कब है

10 अप्रैल 2024, भोपाल: गर्मी में मूंग की बुआई का सही समय कब है – गर्मी (बसन्तकालीनमें मूँग की बुआई के लिए मार्च का पहला पखवाड़ा और ग्रीष्म ऋतु में बुवाई के लिए अप्रैल का प्रथम सप्ताह ठीक रहता है।

हरियाणा, पश्चिमी, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 10 अप्रैल के बाद बुआई से बचना चाहिए क्योंकि उच्च तापमान और गर्म हवाएं मूँग में फूलने की अवस्था पर विपरीत प्रभाव डालती हैं और अन्तत: पैदावार कम होती है।

इसी प्रकार देर से बोयी गयी फसल के परिपक्व होने के साथ ही समय से पूर्व आयी मानसूनी वर्षा पत्तों से संबधित अनेक बीमारियों का कारण बनती है।उत्तर प्रदेश में प्रचलित ग्रीष्म कालीन मूँग की गेहूँ और सरसों के साथ की गयी बुआई काफी सफल रही।

जबकि देर से की गयी मूँग की बुआई (15 अप्रेल के बाद) के समय तापमान काफी ऊँचा रहता है और ग्रीष्म ऋतु की ऊष्मा और शुष्कता फूलों और फलियों को विपरीत रूप से प्रभावित करती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement
Advertisement