Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में 6 हजार हेक्टेयर में गर्मी की मूंग

10 मई 2022, सिवनी । सिवनी में 6 हजार हेक्टेयर में गर्मी की मूंग – पानी की उपलब्धता पर तीसरी फसल के रूप में सुमार मूंग का रकबा क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। एक और दलहन में आत्मनिर्भरता दूसरी ओर किसानों की आय में वृद्धि दोनों कारणों से मूंग किसानों के लिए वरदान साबित होगी। जिले के उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ बताते हैं कि इस बार ग्रीष्मकालीन मूंग का 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र है। किसानों के बढ़ते रुझान के कारण मूंग उत्पादन में किसानों को कोई परेशानी न हो विभागीय अमला एवं कृषि वैज्ञानिक द्वारा खेतों पर जाकर कठिनाइयों का समाधान किया जा रहा है गत दिवस उपसंचालक कृषि ने कृषि ग्राम ढेका के कृषक श्री दिनेश ठाकुर के खेत का भ्रमण किया ।

श्री ठाकुर ने 10 एकड़ क्षेत्र में मूंग प्रजाति शिखा एवं विराट, 10 एकड़ में सोयाबीन प्रजाति 2098 रेज एंड बेड तकनीक से फरवरी मध्य में लगाई है। मूंग में कुल 60 किलो बीज की बुवाई 10 एकड़ में एवं सोयाबीन 1 एकड़ में 10 किलो बीज लगाया। मूंग का आठ से 10 क्विंटल प्रति एकड़ एवं सोयाबीन से लगभग 10 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन होने की उम्मीद है। अन्य जानकारी कृषक श्री दिनेश ठाकुर के मो.: 9752966720 पर ले सकते हैं।