Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने जारी कि बोनी के 15-20 बाद उपयोगी अनुशंसित खरपतवार नाशकों की सूची

13 जुलाई 2023, भोपाल: सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने जारी कि बोनी के 15-20 बाद उपयोगी अनुशंसित खरपतवार नाशकों की सूची – भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने सोयाबीन की फसल की बुआई के 15-20 दिन के बाद की फसल को खरपतवार से बचाने के लिए सोयाबीन कृषकों को अनुशंसित खरपतवार नाशकों के उपयोग की सलाह दी हैं। सलाह के अनुसार अनुशंसित खरपतावार नाशको की सूची निम्न हैं-

बोनी के 15-20 दिन बाद उपयोगी –  इमेझेथापायर 10 एस.एल.(1.00 ली.), ( चौड़ी पत्ती वाले ) ,इमेझेथापायर 70% डब्ल्यू. जी + सर्फेक्टेन्ट (100ग्रा.) ( चौड़ी पत्ती एवं घासवर्गीय ) ,क्विजालोफाप इथाईल 5 ई.सी.(0.75-1.00 ली.), क्विजालोफाप-पी-इथाईल 10 ई.सी.(375-450 मि.ली.),फेनाक्सीफाप-पी-इथाईल 9 ई.सी.(1.11 ली.), क्विजालोफाप-पी-टेफ्युरिल 4.41 ई.सी.(0.75- 1.00 ली.) ,फ्ल्यूआजीफॉप-पी-ब्युटाईल 13.4 ई.सी.(1-2 ली.), हेलाक्सिफॉप आर मिथाईल 10.5 ई.सी.( 1-1.25 ली.),  प्रोपाक्विजाफॉप 10 ई.सी.(0.5-0.75 ली.), ( सभी घासवर्गीय ) फ्लमूथियासेट मिथाईल 10.3 ई.सी. (125 मि.ली.),( चौड़ी पत्ती वाले ) क्लेथोडियम 25 ई.सी.(0.5 -0.70 ली. ) ( घासवर्गीय ) ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )