Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

छत्तीसगढ़ में हर्बल गुलाल बनाने दिया गया प्रशिक्षण

1 मार्च 2023,  राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ में हर्बल गुलाल बनाने दिया गया प्रशिक्षण – कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजनांतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं को होली पर्व के लिए हर्बल गुलाल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव द्वारा जनपद पंचायत छुरिया के सभाकक्ष में हर्बल गुलाल निर्माण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 

प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखंडों की स्वसहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई। प्रशिक्षक अंजली द्वारा प्रतिभागियों को पलास, गेंदा, गुलाब फूल, चुकन्दर, पालक भाजी, नीम पत्ती के उपयोग से हर्बल गुलाल बनाने की विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और हर्बल गुलाल बनाकर दिखाया गया। प्रशिक्षण में स्वसहायता समूह की महिलाओं को बाजार में हर्बल गुलाल की बढ़ती मांग के अनुसार निर्माण करने प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री एसके ओझा, बीपीएम श्री धनंजय गंजीर, श्री गोपालकृष्ण देवांगन सहित बिहान के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्य उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile