Crop Cultivation (फसल की खेती)

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रही घोंघे द्वारा सोयाबीन की पत्तियों को खाने की समस्या

Share

10 अगस्त 2023, भोपाल: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रही घोंघे द्वारा सोयाबीन की पत्तियों को खाने की समस्या – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान- इंदौर द्वारा 7 अगस्त से 13 अगस्त 2023  की अवधि के लिए सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह दी गई है।

संस्थान ने बताया हैं कि वर्तमान में सोयाबीन की खेती किये जाने वाले क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल फूल आने की अवस्था में है। ऐसे में फसल पर कई प्रकार के कीटों एंव वायरस रोग का प्रकोप देखा जा रहा हैं। अतः कृषकों को सलाह हैं कि वे अपनी सोयाबीन फसल की सतत निगरानी करें तथा घोंघे कीट के लक्षण दिखने पर निम्नानुसार नियंत्रण के उपाय अपनाये।

महाराष्ट्र के मराठवाडा क्षेत्र में नवगत वर्षों से घोंघे (snails/गोगलगाय) द्वारा सोयाबीन की पत्तियों को खाने की समस्या बढ़ती जा रही हैं। कृषकों को सलाह हैं कि वे सर्तक रहे एवं अपने खेतो में सतत निगरानी करते रहे। इसके लिए जूट के बोरे को के द्रव्य में भिगोकर अपने खेत में रात को रखे एवं अगले दिन निरीक्षण करें। इस बोरे के नीचे घोंघे पाए जाने पर उनको इकट्ठा करे एवं नमक के घोल में डालकर नियंत्रण करें। साथ ही सुरक्षात्मक रूप से अपने खेत के चारों ओर चूने की लकीर डालकर घोंघे को आने से रोके। समस्या अधिक होने पर सोयाबीन के लिए अनुशंसित संर्पक कीटनाशक जैसे मेलाथिओन 50 ईसी. (1500 मिली/हे) या लैम्बडा सायहेलोथ्रिरन 4.90 % सी.एस. (300 नमली/हे) या इन्डोक्साकार्ब15.8 इ.सी. (333 मिली/हे) का फसल एवं जमीन पर छिड़काव करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements