फसल की खेती (Crop Cultivation)

श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स मेरी प्याज की फसल की उपज के लिए फायदेमंद रहा है। मैं इसे और किन फसलों पर इस्तेमाल कर सकता हूँ?

25 सितम्बर 2025, भोपाल: श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स मेरी प्याज की फसल की उपज के लिए फायदेमंद रहा है। मैं इसे और किन फसलों पर इस्तेमाल कर सकता हूँ? – यदि आपने प्याज में श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स के बेहतरीन परिणाम देखे हैं, तो आप इसे अन्य प्रमुख सब्ज़ियों जैसे टमाटर, आलू, मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन, खीरा, लौकी, करेला और तरबूज जैसी फसलों में भी उपयोग कर सकते हैं। यह उत्पाद खास तौर से ड्रिप सिंचाई या फर्टिगेशन के माध्यम से दिया जाता है जिससे पोषक तत्व सीधे जड़ों तक पहुंचते हैं।

श्रीराम ड्रिपइट दो उत्पाद ग्रेड में उपलब्ध है, श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – Grade I और श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – Grade II ।

श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – I में NPK 18:15:16 के साथ 4% सल्फर और 0.1% बोरॉन होता हैं, जिससे पौधों की प्रारंभिक वृद्धि, जड़ों की मजबूती और फूल बनने की प्रक्रिया बेहतर होती है। वहीं, श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – II में NPK 15:10:30 के साथ 4% सल्फर होता हैं, जो फूल और फल बनने के समय पौधों को आवश्यक पोषण प्रदान कर उपज में एकरूपता और गुणवत्ता लाते हैं। इस उत्पाद की सबसे बड़ी खासियत है कि यह कई सूक्ष्म पोषक तत्वों से समृद्ध है, जो सब्ज़ी फसलों को संपूर्ण पोषण समाधान प्रदान करता है। यह उत्पाद बाजार में बेहतर मूल्य दिलाने में मदद करता है क्योंकि एक जैसे आकार, वजन और रंग के फल व्यापारियों को अधिक आकर्षित करते हैं।

प्रमुख फसलें और अनुशंसित डोज़ :

टमाटर, शिमला मिर्च, मिर्च, बैंगन, खीरा:

उर्वरकप्रयोग अवस्थाडोज़  (कुल)प्रतिदिन प्रति एकड़ डोज़
श्रीराम ड्रिपइट  वेजिटेबल्स – I10-60 दिन50 किग्रा1 किग्रा
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – II61-135 दिन75 किग्रा1 किग्रा
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आलू:

उर्वरकप्रयोग अवस्थाडोज़  (कुल)प्रतिदिन प्रति एकड़ डोज़
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – I10-35 दिन25 किग्रा1 किग्रा
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – II35-65 दिन50 किग्रा1.75 किग्रा

लौकी, करेला, तरबूज (Melons & Gourds):

उर्वरकप्रयोग अवस्थाडोज़  (कुल)प्रतिदिन प्रति एकड़ डोज़
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – I5-30 दिन25 किग्रा1 किग्रा
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स – II31-80 दिन50 किग्रा1 किग्रा

अन्य निर्देश:

  • ड्रिपइट उत्पादों के साथ बेसल उर्वरक में कोई कटौती न करें।
  • इन उर्वरकों के साथ कैल्शियम नाइट्रेट और मैग्नीशियम सल्फेट का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन इन्हें एक साथ न मिलाएं।
  • अन्य सभी NPK और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हटाकर लागत में बचत की जा सकती है।

फसल के अनुसार कुल डोज़  और उपयोग अवधि बनाए रखें।

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement