Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सुगमतापूर्वक हो रही है : श्री बघेल

मुख्यमंत्री से श्रीमती चन्द्राकर ने की सौजन्य मुलाकात

10 नवम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सुगमतापूर्वक हो रही है : श्री बघेल – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से विधायक पंडरिया श्रीमती ममता चन्द्राकर के नेतृत्व में प्राथमिक सहकारी साख समिति के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस दौरान विधायक श्रीमती चन्द्राकर ने विधानसभा क्षेत्र पंडरिया अंतर्गत धान खरीदी व्यवस्था सहित संचालित अन्य विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और न्याय योजनाओं के कारण गरीब, मजदूर, किसान सहित हर वर्ग के लोगों को आगे बढऩे का भरपूर अवसर मिलने लगा है। इससे सभी वर्ग के लोगों में खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शुरू हो गया है। यहां संचालित कृषक हितैषी योजनाओं से राज्य में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान अब खेतों की ओर पुन: लौट रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप राज्य में खेती का रकबा दिनों-दिन बढ़ रहा है।

उन्होंने अवगत कराया कि किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस अवसर पर सर्वश्री नवीन जायसवाल, शेषनारायण, जगदीश चन्द्रवंशी, पद्मराज सिंह, शिवकुमार मरावी, बलराम तथा जीतराम चन्द्रवंशी आदि उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: शहरी परिवर्तन की एक सशक्त मिसाल ‘कोटा मॉडल’ : मुख्यमंत्री गहलोत

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें