Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन फसल में देखा गया पत्ती खाने वाली इल्लियों का प्रकोप, कैसे करे उपचार 

28 जुलाई 2023, भोपाल: सोयाबीन फसल में देखा गया पत्ती खाने वाली इल्लियों का प्रकोप, कैसे करे उपचार – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान- इंदौर द्वारा सोयाबीन कृषकों को साप्ताहिक (24-30 जुलाई) अवधि के लिए उपयोगी सलाह दी गई है।  संस्थान ने किसानों को पत्ती खाने वाली इल्लियों के प्रकोप से सोयाबीन फसल के बचाव की सलाह दी हैं।

सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली से बचाव-

जहाँ पर एक साथ पत्ती खाने वाली इल्लियों (सेमीलूपर/तम्बाकू/चने की इल्ली) तथा रस चूसने वाले कीट जैसे सफ़ेद मक्खी/जसीड एवं ताना छेदक कीट (तना मक्खी/चक्र भृंग) प्रकोप हो, इनके नियंत्रण हेतु पूर्व मिश्रित कीटनाशक जैसे क्लोरएन्ट्रानिलिप्रोल 09.30 + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 09.50% जेड.सी. या थायोमिथोक्सम 12.60%+लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 09.50% जेड.सी. (125 मिली./हे.) या बीटासायफ्लुथ्रिन+इमिडाक्लोप्रिड (350 मिली./हे.) का छिडकाव करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile