Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन फसल में बना हुआ पत्ती खाने वाली इल्ली का प्रकोप? कैसे करे प्रतिबंध

03 अगस्त 2023, भोपाल: सोयाबीन फसल में बना हुआ पत्ती खाने वाली इल्ली का प्रकोप? कैसे करे प्रतिबंध – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान- इंदौर द्वारा 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023  की अवधि के लिए सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह दी गई है।

संस्थान ने बताया हैं कि सोयाबीन की खेती किये जाने वाले क्षेत्रों में  अभी भी उन्हीं  कीट एवं रोगों का प्रकोप बना हुआ है, जो पिछले सप्ताह देखे गए थे। अतः सोयबीन कृषकों को सलाह है कि वे पत्ती खाने वाली इल्लियों के लक्षणों को पहचान कर तुरंत रोग नियंत्रण के उपाय अपनाएं  एवं इसके प्रकोप से फसल को बचायें।

जैविक सोयाबीन उत्पादन करने वाले कृषकों को सलाह है कि पत्ती खाने वाली इल्लियों (सेमीलूपर, तम्बाकू की इल्ली ) से फसल की सुरक्षा एवं प्रारंभिक अवस्था में ही रोकथाम हेतु बेसिलस थुरिन्जिएन्सिस अथवा ब्युवेरिया बेसिआना या नोमुरिया रिलेयी (1.0 ली./हेक्टे) का छिडकाव करें। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अगर जैविक तरीके से पत्ती खाने वाली इल्ली पर नियंत्रण नहीं होता हैं तो रासायनिक तरीके से आपको नियंत्रण करने की जरूरत होगी-

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
पत्ती खाने वाले इल्ली के लिए कीटनाशक द्वारा नियंत्रण

अगले एक माह तक पत्ती खाने वाले कीटों से सुरक्षा हेतु 15-20 दिन की फसल में या फूल आने से पूर्व तक की समयावधि में क्लोरइंट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी. (150 मिली/हे) का छिडकाव करें. इससे अगले 30 दिनों तक पर्णभक्षी कीटों से सुरक्षा मिलेगी। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )