फसल की खेती (Crop Cultivation)

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोयाबीन पर चने की इल्ली का प्रकोप, ICAR-NSRI ने दी ये सलाह

05 सितंबर 2026, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोयाबीन पर चने की इल्ली का प्रकोप, ICAR-NSRI ने दी ये सलाह – मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोयाबीन की फसल में हेलिकोवर्पा यानी चने की इल्ली के प्रकोप की जानकारी मिली है। इसे देखते हुए ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-NSRI), इंदौर की 31 अगस्त 2026 की साप्ताहिक सोयाबीन सलाह में किसानों को नियंत्रण के उपाय बताए गए हैं। चने की इल्ली के नियंत्रण के लिए फसल पर इंडोक्साकार्ब 15.80% EC का 333 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा किसान निम्न में से किसी एक कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं—

  • फ्लूबेन्डियामाइड 20% WG — 250-300 ग्राम/हेक्टेयर
  • फ्लूबेन्डियामाइड 39.35% w/w SC — 150 मिलीलीटर/हेक्टेयर
  • क्लोरएन्ट्रानिलिप्रोल 18.5% SC — 150 मिलीलीटर/हेक्टेयर
  • इमामेक्टिन बेंजोएट 1.90% EC — 425 मिलीलीटर/हेक्टेयर

ICAR-NSRI ने चने की इल्ली के प्रकोप की स्थिति में इन अनुशंसित विकल्पों में से किसी एक के छिड़काव की सलाह दी है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture