फसल की खेती (Crop Cultivation)

प्याज -लहसुन के गिरते भाव, किसान चिंतित, निर्यात खोलने की मांग

29 अगस्त 2022, इंदौर  प्याज -लहसुन के गिरते भाव, किसान चिंतित, निर्यात खोलने की मांग – इन दिनों पूरे मालवा- निमाड़ में प्याज, लहसुन और आलू के भाव नहीं मिलने से क्षेत्र के करीब 20 जिलों के किसान चिंतित हैं। मंडियों में लहसुन 1 रुपया, प्याज 5 और आलू 6 से 7 रु किलो में बिकने से किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। इससे किसानों में आक्रोश है। संयुक्त किसान मोर्चा ने आलू, प्याज और लहसुन का निर्यात खोलने की मांग की है। मोर्चे के अनुसार कई जगह आंदोलन शुरू हो गए हैं। इंदौर में भी आंदोलन की रुपरेखा बनाई जा रही है।

संयुक्त किसान मोर्चा के श्री रामस्वरूप मंत्री और श्री बबलू जाधव ने बताया कि इंदौर सांसद ने केन्द्रीय कृषि मंत्री और वाणिज्य मंत्री से चर्चा कर आश्वस्त किया था कि आलू, प्याज और लहसुन का निर्यात खोल दिया जाएगा, जिससे इन वस्तुओं के भाव फिर से ठीक हो जाएंगे और किसानों को नुकसान नहीं होगा।

श्री लालवानी ने यह भी कहा था कि निर्यात खोलने के आदेश निकाल दिए गए हैं। जबकि हकीकत यह है कि दो माह बाद भी न तो आदेश आया, न निर्यात चालू हुआ और न ही आलू ,प्याज और लहसुन के दाम बढ़े हैं।

लहसुन तो 50 पैसे किलो तक बिका है। जिससे किसानों की लागत तो क्या मंडी तक लाने का किराया भी नहीं निकला है। इससे पूरे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है।

महत्वपूर्ण खबर:मंदसौर के मल्हारगढ़ में लहसुन की बड़ी आवक से कीमतों में गिरावट

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement