Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मक्का की खेती सेहत और आमदनी के लिए हैं फायदेमंद

28 जनवरी 2023, भोपाल: मक्का की खेती सेहत और आमदनी के लिए हैं फायदेमंद – मक्का ऐसे अनाजों को कहते हैं जो भारत की भूमि पर 1600 ई० के अन्त में ही पैदा करना शुरू की गई और आज भारत संसार के प्रमुख उत्पादक देशों में शामिल है। भारत में कई प्रकार की मक्का की खेती की जाती हैं। इतनी प्रकार की मक्का शायद ही किसी अन्य देश में उत्पादित नहीं की जाती हो। लेकिन फिर भी भारत मक्का के अपयोग में काफी पिछड़ा हुआ हैं। जबकि अमेरिका में मक्का पूर्णतया एक औघोगिक फसल के रूप में उत्पादित की जाती हैं, और इससे विभिन्न औद्याोगिक पदार्थ बनाऐ जाते है। 

मक्का में अपेक्षाकृत रूप से पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन से भरपूर कंगनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। 

मक्का एक सूखा प्रतिरोधी फसल हैं। इसको अन्य अनाजों की अपेक्षा कम पानी और उर्वरक जमीन की आवश्यकता होती हैं। मक्का की खेती भारत के अधिकांश क्षेत्रों में मैदानी भाग से लेकर 2700 मीटर ऊँचाई वाले पहाड़ी इलाकों में सफलतापूर्वक की जाती हैं। इसको सभी प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता हैं। मक्का एक ऐसा खाद्यान्न हैं, जो मोटे अनाज की श्रेणी में आता हैं। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
इन राज्यों में व्यापक रूप से की जाती हैं मक्का की खेती

भारत में मक्का की खेती जिन राज्यों में व्यापक रूप से की जाती है वे हैं – आन्ध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश इत्यादि हैं। इनमे से राजस्थान में मक्का का सर्वाधिक क्षेत्रफल है व कर्नाटक में सर्वाधिक उत्पादन होता है। परन्तु मक्का का महत्व जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, गुजरात व झारखण्ड में भी काफी अधिक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
भारत में मक्का की खेती

1. पॉप कॉर्न (जिआ मेज ईवर्टा)

2. स्वीट कॉर्न (जिआ मेज सेकेराटा)

3. फ्लिंट कॉर्न (जिआ मेज ईन्डूराटा)

4. वैक्सि कॉर्न (जिआ मेज सेकेराटा)

5. पॉड कॉर्न (जिआ मेज ट्यूनीकाटा)

6. फ्लोर कॉर्न (जिआ मेज ईमाईलेशिया)

7. डेंट कॉर्न (जिआ मेज ईन्डेनटाटा)

मक्का के सेवन से सेहत के लिए है ये फायदे:

1. आंखों के लिए 

2. डायबिटीज को नियंत्रित करता है

3. आयरन की कमी को पूरा करता है

4. शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में फायदेमंद

5. कब्ज, अधिक गैस, सूजन और ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करता है

6. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (25 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )