Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

जानिए सोयाबीन की अधिक उपज देने वाले उत्तम बीज व उनकी बीज दर

14 जून 2023, भोपाल: जानिए सोयाबीन की अधिक उपज देने वाले उत्तम बीज व उनकी बीज दर – भारत में अभी खरीफ की फसलों का सीजन चल रहा हैं। इस समय अधिकांश क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई चल रही हैं। ऐसे में सोयाबीन का बंपर उत्पादन प्राप्त करने के लिए इसके उत्तम बीज व बीज दरों की जानकारी होना आवश्यक हैं। सोयाबीन तिलहनी फसलों में की जाने वाली प्रमुख हैं। किसानों को सोयाबीन की फसल के अच्छे भाव मिलते हैं क्योंकि इसका तेल निकाला जाता हैं इसके अलावा भी सोयाबीन से विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ जैसे सोया बड़ी, सोया दूध, सोया पनीर आदि चीजें बनाई जाती है।

सोयाबीन मध्यप्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल हैं। मध्यप्रदेश के अलावा इसकी खेती देश के कई राज्यों में होती है। सोयाबीन की फसल जून से जुलाई के बीच बोई जाती हैं एंव अक्टूबर से नवंबर तक यह फसल पक कर कटने को तैयार हो जाती हैं। 

 सोयाबीन की अधिक उपज देने वाले उत्तम बीज व बीज दर:

1.     सोयाबीन की बीज दर 60-80 कि. ग्रा. प्रति हेक्टेयर निर्धारित हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.     जब बीज छोटे हों या ज्यादा फैलने वाली प्रजाति हो तो 60-70 कि. ग्रा. एवं बड़ा बीज हो तथा कम फैलने वाली प्रजाति हो तो 80-85 कि. ग्रा. प्रति हेक्टेयर बीज का प्रयोग करना चाहिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

3.     सोयाबीन बीज की अंकुरण क्षमता 70 प्रतिशत से अधिक हो एवं अनुवांशिक रूप से पूर्णतया शु़द्ध हो वही बीज प्रयोग करना चाहिए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )