Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

छत्तीसगढ़ में 45 लाख हेक्टेयर में हुई खरीफ बोनी

24 सितम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में 45 लाख हेक्टेयर में हुई खरीफ बोनी – राज्य में खरीफ फसलों की बुआई का अंतिम चरण में है। कृषि विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक धान, अन्य अनाज के फसलों सहित तिलहन और साग-सब्जी की बुआई 45 लाख 64 हजार 830 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि चालू खरीफ सीजन के लिए निर्धारित बोआई के लक्ष्य का 95 प्रतिशत है। अब तक राज्य में 36 लाख 58 हजार हेक्टेयर में धान, 2 लाख 23 हजार 310 हेक्टेयर में मक्का, 84 हजार 210 हेक्टेयर में कोदो-कुटकी, 26 हजार 240 हेक्टेयर में रागी, 2 लाख 72 हजार 260 हेक्टेयर में दलहन, 1 लाख 32 हजार 480 हेक्टेयर में तिलहन तथा 1 लाख 68 हजार 310 हेक्टेयर रकबे में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बुआई पूरी कर ली गई है।

राज्य में खरीफ सीजन 2022 में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य है, जिसमें 33 लाख 60 हजार 500 हेक्टेयर में धान, 4 लाख 60 हजार 780 हेक्टेयर में मक्का सहित कोदो-कुटकी, रागी की फसलें, 4 लाख 48 हजार 180 हेक्टेयर में दलहन, 2 लाख 67 हजार 700 हेक्टेयर में तिलहन तथा 2 लाख 82 हजार 850 हेक्टेयर में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अब तक धान की बोता-बोनी 25 लाख 13 हजार 880 हेक्टेयर में की जा चुकी है। इसी तरह राज्य में 11 लाख 44 हजार 140 हेक्टेयर में धान का रोपा लगाया गया है। धान की बोता और रोपा बोनी को मिलाकर कुल 36 लाख 58 हजार हेक्टेयर में धान की बुआई हो चुकी है।दलहन फसलों के अंतर्गत अरहर की बोनी एक लाख 21 हजार 330 हेक्टेयर में, मूंग की 16 हजार हेक्टेयर में, उड़द की 01 लाख 26 हजार 970 तथा कुल्थी की बोनी 7970 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि दलहनी फसलों के लिए निर्धारित 4 लाख 48 हजार 180 हेक्टेयर के बोनी के लक्ष्य का 61 प्रतिशत है।

इसी तरह खरीफ सीजन 2022 में तिलहन फसलों के अंतर्गत अब तक राज्य में 56 हजार 360 हेक्टेयर में मूंगफली, 22 हजार 320 हेक्टेयर में तिल, 42 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन, 11 हजार 820 हेक्टेयर में रामतिल, सूरजमुखी एवं अरण्डी तिल की बोनी हो चुकी है, जो कि तिलहन फसलों की बोनी के लक्ष्य का 49 फीसद है। साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बोनी एक लाख 68 हजार हेक्टेयर में की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 60 प्रतिशत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ के किसानों की मदद के लिए जिलों में केसीसी शिविर शुरू

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें