फसल की खेती (Crop Cultivation)

देश में खरीफ बुवाई पिछले साल से पिछड़ी

10.69 करोड़ हेक्टेयर में हुई बुवाई

  • (निमिष गंगराड़े)

6 सितम्बर 2022, नई दिल्ली  देश में खरीफ बुवाई पिछले साल से पिछड़ी  – इस साल खरीफ सीजन की बुवाई देश भर में लगातार बारिश के साथ शुरू हुई। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2 सितम्बर तक कुल 1069 लाख हेक्टेयर में बुवाई की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष अब तक 1082 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई थी।

राज्यों में जून और जुलाई में हल्की बारिश हुई है, जिससे बुवाई का समय काफी लंबा हो गया है। अगस्त महीने तक मानसून अनिश्चित हो गया और कुछ हिस्सों में सूखा पड़ा और कुछ में अधिक बारिश हुई।
धान का रकबा (383.99 लाख हेक्टेयर) उत्साहजनक नहीं है क्योंकि फसल पिछले साल के कवरेज से पीछे है, पिछले साल रकबा 406.89 लाख हेक्टेयर था। यह भूजल स्तर को बचाने के लिए पंजाब और हरियाणा में अन्य फसलों के नियोजित विविधीकरण के कारण हो सकता है। कृषि मंत्रालय के अनुसार खरीफ 2022 में धान बुवाई के लिए लक्ष्य 415.8 लाख हेक्टेयर रखा गया है।

दलहन (129.55 लाख हेक्टेयर) के रकबे में लगभग 6 लाख हेक्टेयर पिछले वर्ष से कम है। पिछले वर्ष समान अवधि में 135.46 लाख हेक्टेयर में दलहनी फसलें बोई गयी थीं।

तिलहन : तिलहन का कुल रकबा 188.51 लाख हेक्टेयर हो गया है जो गत वर्ष अब तक 189.66 लाख हेक्टेयर था। सोयाबीन की बुवाई अब तक गत वर्ष के 120.63 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 120.37 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

मोटे अनाज : अब तक मोटे अनाज की बोनी 178.96 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि 171.62 लाख हेक्टेयर में हुई थी।

वहीं, कपास का रकबा 125.69 लाख हेक्टेयर हो गया है जबकि गत वर्ष 117.68 लाख हेक्टेयर रकबा कवर किया गया था।

प्रमुख राज्यों में धान की बोनी

(लाख हेक्टेयर में)

राज्य 2022-232021-22
आंध्रप्रदेश11.7612.07
असम19.0419.33
बिहार30.4232.6
छत्तीसगढ़33.2237.13
हरियाणा14.5813.64
मध्यप्रदेश32.238.52
महाराष्ट्र15.2714.97
ओडिशा32.2933.13
पंजाब31.3331.45
तेलंगाना23.5918.88
उत्तर प्रदेश57.6560.26
पश्चिम बंगाल38.2842.73
देश में प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई

इकाई : लाख हे. में (2 सितम्बर 2022 की स्थिति)

फसल       बुवाई
 20222021
धान383.99406.89
दलहन129.55135.46
अरहर44.8647.56
उड़द36.6238.18
मोटा अनाज178.96171.62
मक्का 81.5280.37
बाजरा 70.4463.26
ज्वार 13.9214.49
तिलहन188.51189.66
मूंगफली45.1448.64
सोयाबीन120.37120.63
तिल12.8312.77
गन्ना55.6554.7
कपास125.69117.68
कुल1069.291082.95
नोट : कुल क्षेत्रफल के आंकड़े चार्ट से अलग हैं, क्योंकि सभी फसलों को चार्ट में शामिल नहीं किया गया है।  स्रोत : कृषि मंत्रालय

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल