Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

छत्तीसगढ़ में  खरीफ बुआई 10 लाख हेक्टेयर से अधिक

07 जुलाई 2022, रायपुर: छत्तीसगढ़ में  खरीफ बुआई 10 लाख हेक्टेयर से अधिक – राज्य में खरीफ फसलों की बुआई तेजी से शुरू हो गई है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जुलाई की स्थिति में 10 लाख 42 हजार  640 हेक्टेयर रकबे में विभिन्न खरीफ फसलों की बुआई  हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 22 फीसद है। अब तक खरीफ फसलों के तहत सर्वाधिक 8 लाख 87 हजार 880 हेक्टेयर में बोता धान की बोनी हुई है। इसके अलावा मोटे अनाज की 75,940 हेक्टेयर में, दलहन की 23,900 हेक्टेयर में, तिलहन की 18,810 हेक्टेयर में तथा सब्जी एवं अन्य फसलों की 28470 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है।

राज्य में खरीफ सीजन 2022 में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य है, जिसमें 36 लाख 60 हजार 500 हेक्टेयर में धान, 3 लाख 14 हजार हेक्टेयर में मक्का, एक लाख 6 हजार हेक्टेयर में कोटो-कुटकी, 40 हजार हेक्टेयर में रागी की बुआई का लक्ष्य है। राज्य में 5 जुलाई की स्थिति में 7640 हेक्टेयर में धान का रोपा लगाया गया है। मक्का की 40,960 कोदो-कुटकी की 34,980 हेक्टेयर में बोआई कर ली गई है।

इसी तरह दलहन फसलों के अंतर्गत अरहर की एक लाख 70 हजार, मूंग की 33 हजार, उड़द की 2 लाख 10 हजार तथा कुल्थी की 35 हजार हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 23900 हेक्टेयर में दलहन फसल की बोनी हो चुकी है। तिलहन फसलों के अंतर्गत मूंगफली, तिल, सोयाबिन, रामतिल, सूरजमुखी अरण्डी की बुआई 2 लाख 67 हजार 700 हेक्टेयर में बुआई के लक्ष्य के विरूद्ध 18810 हेक्टेयर में, तिलहन फसलों की बोनी तथा 28,470 हेक्टेयर में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बोनी पूरी कर ली गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: भारी बारिश में सोयाबीन किसान क्या करें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें