Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन में चने की इल्ली का प्रकोप: फसल बचाने के सबसे कारगर उपाय

02 अगस्त 2024, भोपाल: सोयाबीन में चने की इल्ली का प्रकोप: फसल बचाने के सबसे कारगर उपाय – मध्य भारत में लगातार बारिश और बूंदाबांदी हो रही है, जिसके कारण सोयाबीन की फसल पर चने की इल्ली का खतरा बढ़ गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए, भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने किसानों के लिए कुछ महत्वपूर्ण सलाह जारी की है, जो फसल की सुरक्षा और उत्पादन बढ़ाने में सहायक होंगी।

चने की इल्ली (ग्राम पॉड बोरर) का प्रकोप

मध्य भारत में चने की इल्ली (ग्राम पॉड बोरर) का प्रकोप देखा गया है। इसके नियंत्रण के लिए निम्नलिखित कीटनाशकों में से किसी एक का छिड़काव करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • इंडोक्साकार्ब 15.80% EC: 333 मिली/हेक्टेयर
  • एमामेक्टिन बेंजोएट 01.90% EC: 425 मिली/हेक्टेयर
  • ब्रोफ्लानिलाइड 300 g/l SC: 42-62 ग्राम/हेक्टेयर
  • फ्लूबेंडियमाइड 39.35% w/w SC: 150 मिली/हेक्टेयर
  • नोवालूरॉन 05.25% + इंडोक्साकार्ब 04.50% SC: 825-875 मिली/हेक्टेयर

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com