अगर आप पर्पल पत्ता गोभी को उगाने की सोच रहे हैं
10 फरवरी 2026, नई दिल्ली: अगर आप पर्पल पत्ता गोभी को उगाने की सोच रहे हैं – पत्ता गोभी की सब्जी खाने वालों की कमी नहीं है और यही कारण है कि बाजारों से पत्ता गोभी की मांग अधिक बनी रहती है लेकिन क्या आप पर्पल पत्तागोभी के बारे में जानते है तो आईए हम इसके बारे में विस्तार से समझते है। इसे गार्डन में भी आसानी से लोग उगा सकते है.
बाजार में भी इस हेल्दी गोभी की कीमत अधिक होती है और यह कई रोगों से भी दूर रखती है. इसलिए इस गोभी की मांग बनी रहती है और इस गोभी को तैयार होने में करीब 6 महीने का समय लगता है अगर इसको सही पोषण जैविक तरीकों से इसकी खेती की जाए तो बेहतर उत्पादन मिल सकता है. आप सभी फाइव स्टार होटलों और लग्जरी रेस्टोरेंट्स में रॉयल लुक देने वाली गहरे बैंगनी रंग की पत्तागोभी जरुर खाई होगी, लेकिन क्या आपको पता है पर्पल कैबेज या बैंगनी पत्ता गोभी न सिर्फ देखने में आकर्षक होती है, बल्कि पोषण के मामले में भी इसे सुपरफूड का दर्जा दिया गया है, जिससे आप सही तकनीकों के माध्यम से घरों में आसानी से उगा सकते हैं.
पर्पल पत्ता गोभी के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. साथ ही मिट्टी भुरभुरी होनी चाहिए ताकि जड़ों का विकास सही तरीके से हो सके. उसके बाद खेत या गमले की मिट्टी में भरपूर मात्रा में सड़ी हुई गोबर की खाद और केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) को जरुर मिलाएं इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पौधे तेजी से बढ़ते हैं. अगर आप इस गोभी के बीजों को छोटे पॉट या सीडलिंग ट्रे में बीजों को लगभग 1/2 इंच की गहराई में लगाएं और अंकुरण के लिए 60°F से 70°F तापमान में सीडलिंग ट्रे को रखें, ताकि बीज अच्छे से अंकुरित हो सकें.
जब पौधों में 4 से 5 असली पत्तियां निकल आएं और पौधे की ऊंचाई 4 से 6 इंच हो जाए, तब रोपाई करें पौधों को गमले या क्यारी में 18 से 24 इंच की दूरी पर लगाएं, ताकि उन्हें फैलने और सिर बनाने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके. गोभी की इस किस्म पर्पल पत्तागोभी को नियमित लेकिन सीमित पानी की आवश्यकता होती है मिट्टी में नमी बनाए रखें, पर जलभराव से बचें और पौधों को ऐसी जगह में रखें जहां पौधों को 6 घंटों की धूप मिल सकें. पौधों के आसपास समय-समय पर निराई-गुड़ाई करते रहें कीटों से बचाव के लिए 15 दिनों में एक बार नायलॉन की जाली या जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करें. जब पत्तागोभी का सिर पूरी तरह सख्त और आकार में भरपूर हो जाए, तब तेज चाकू से कटाई करें सही देखभाल से बेहतर गुणवत्ता और अधिक उत्पादन प्राप्त होता है.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


