Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में बाजरा पर फड़का और सफेद लट का प्रकोप, कैसे करें  नियंत्रण

25 जुलाई 2024, जयपुर: राजस्थान में बाजरा पर फड़का और सफेद लट का प्रकोप, कैसे करें  नियंत्रण – कृषि विभाग की एक टीम ने सोमवार को राजस्थान के जसोता गांव में फील्ड भ्रमण कर खरीफ फसलों का निरीक्षण किया। कृषि अधिकारी (प्रशिक्षण) दौसा अशोक कुमार मीना ने बताया कि बाजरा फसल में सफेद लट और फड़का कीट का प्रकोप देखा गया है, जिससे फसलों को काफी नुकसान हो रहा है।

सफेद लट नियंत्रण के उपाय: अशोक कुमार मीना ने बताया कि सफेद लट की ग्रब बाजरे के पौधों की छोटी जड़ों को काटकर नष्ट कर देती है, जिससे फसल धीरे-धीरे सूख कर नष्ट हो जाती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे सफेद लट के नियंत्रण के लिए बाजरा की खड़ी फसल में इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL 500 मिलीलीटर या क्यूनालफॉस 25 EC 4 लीटर दवाई प्रति हेक्टेयर की दर से 80 से 100 किलोग्राम सूखी मिट्टी या बजरी में मिलाकर वर्षा से पहले भुरकाव करें। अगर वर्षा नहीं हो रही है, तो फव्वारा चलाकर सिंचाई करें ताकि कीटनाशक पानी के साथ घुलकर जड़ क्षेत्र तक पहुंचे और सफेद लट की ग्रब को नष्ट कर सके।

फड़का नियंत्रण के उपाय: फड़का कीट के नियंत्रण के लिए अशोक कुमार मीना ने बताया कि किसान खेत की मेड़ों से घास की कटाई कर दें और क्यूनालफॉस चूर्ण 1.5% पाउडर का भुरकाव करें, जिससे फड़का की निम्फ अवस्था को नष्ट किया जा सके। मानसून की पहली वर्षा से 21 दिनों तक लट की पहली और दूसरी अवस्था को नियंत्रित करना आसान रहता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस फील्ड भ्रमण के दौरान कृषि अधिकारी (फसल) दौसा धर्म सिंह गुर्जर, कृषि पर्यवेक्षक जसोता सुशीला गुर्जर, बजरंग लाल सैनी सहित कई किसान मौजूद थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com