फसल की खेती (Crop Cultivation)

लहसुन की फसल में बैंगनी धब्बा और झुलसा रोग को कैसे नियंत्रित करें

04 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: लहसुन की फसल में बैंगनी धब्बा और झुलसा रोग को कैसे नियंत्रित करें – लहसुन की फसल में बैंगनी धब्बा (पर्पल ब्लॉच) और झुलसा (स्टैम्फिलियम ब्लाइट) रोग के लक्षण दिखाई देने पर पखवाड़े के अंतराल पर मैन्कोज़ेब (डाइथेन एम-45) @ 0.25% या ज़िरम (डाइथेन ज़ेड-78) @ 0.3% या स्टीकर ट्राइटन @ 0.06% का पत्तियों पर पर्णीय छिड़काव करने की सलाह दी जाती हैं।

रबी मौसम के दौरान लहसुन की किस्मों जैसे यमुना सफेद, यमुना सफेद-2 और यमुना सफेद-3 में बीमारियों और थ्रिप्स के प्रसार को कम करने के लिए नासिक (महाराष्ट्र) में लहसुन की कलियों की रोपाई 15 अक्टूबर को और एग्रीफाउंड सफेद के लिए 15 सितंबर को रोपण उपयुक्त पाया गया।

Advertisement
Advertisement

रबी मौसम के दौरान लहसुन की किस्मों जैसे यमुना सफेद, यमुना सफेद-2, यमुना सफेद-3 में रोग और कीड़ों को कम करने के लिए करनाल (हरियाणा) में लहसुन की कलियों की रोपाई 15 सितंबर को और एग्रीफाउंड सफेद के लिए 15 अक्टूबर को रोपण उपयुक्त पाया गया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement