फसल की खेती (Crop Cultivation)

गेहूं की फसल को कितनी बार सिंचाई की आवश्यकता होती है?

18 नवम्बर 2023, भोपाल: गेहूं की फसल को कितनी बार सिंचाई की आवश्यकता होती है? – गेंहू की फसल को पूरे फसल चक्र के बीच में सामान्य़तः 4-6 बार सिंचाई की आवश्यकता होती हैं। अगर आपके खेत की मिट्टी भारी हैं तो इस स्थिति में 4 बार सिंचाई करें और खेत में हल्की मिट्टी हो तो 6 बार सिंचाई की आवश्यकता होती हैं।

गेंहू की बुवाई के बाद पहली बार सिंचाई 20-25 दिन के अंतराल में कर देनी चाहिए। इस समय फसल में मुख्य जड़े बनती हैं। दूसरी सिंचाई बुवाई के 40-45 दिनों के बाद करना चाहिए। जब तक कल्लों का विकास होने लगता हैं। तीसरी सिंचाई बुवाई के 60-70 दिनों के बाद करें। जब तने में गांठ पड़ने लगे। चौथी सिंचाई बुवाई के 90-95 दिनों के बाद फूल आते समय करनी चाहिए। वही पांचवी सिंचाई किसान बुवाई के 105-110 दिनों के बाद, दानों में दूध पड़ते समय करें। आखिरी और छठवी सिंचाई किसान बुवाई के 120-125 दिनों के बाद करें। जब दाना सख्त हो जायें तब करें।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा जिन किसानों ने गेंहू की देर से फसल बोई हैं उसमें पहली सिंचाई बुवाई के 18-20 दिन के बाद करें और आगे की सिंचाई हर 15-20 दिनों के अंतराल मे करें। 

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement