Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

फूलों की मांग बहुत, हजारों की कमाई कर सकते है किसान

20 सितम्बर 2024, भोपाल: फूलों की मांग बहुत, हजारों की कमाई कर सकते है किसान – जी हां। फूलों की मांग बहुत है और यदि किसान अपनी अन्य खेती के साथ फूलों की भी खेती करते है तो निश्चित ही हर माह अतिरिक्त रूप से हजारों की कमाई की जा सकती है। फूलों की खेती बारह माह भी हो सकती है। 

देश के कई किसान अपने खेत में फूलों की अलग-अलग किस्मों को लगाना पसंद करते हैं।  वर्तमान समय में फूलों की मांग देश-विदेश के बाजार में लगातार बढ़ रही है।  ऐसे में अगर आप फूलों की खेती/ करते हैं, तो इसे आप हर महीने हजारों-लाखों की कमाई कर सकते हैं।

गेंदा और चमेली के फूल

एक रिसर्च से पता चला है कि बारहमासी फूलों की किस्मों  में गेंदा और चमेली के फूल के पौधों का नाम आता है।  क्योंकि इन दोनों ही फूलों को लोगों के द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है।   साथ ही इन फूलों को सजावट के तौर पर भी अधिक इस्तेमाल किया जाता है।   खास मौके पर यानी शादी, त्योहार के दौरान इन फूलों की कीमत बढ़ जाती हैं।   इसके अलावा किसान अपने खेत में फूलों की गुलदाउदी, गुलाब, गेलार्डिया, लिली, मेरीगोल्ड, तारा, कंदाकार किस्मों को भी लगाकर अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं. इन फूलों की भी बाजार में काफी अच्छी मांग है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लागत और मुनाफा

अगर आप सही तरह से फूलों की खेती करते हैं, तो करीब एक बीघे खेत में किसान की लागत 30-40 हजार रुपये आ सकती है, जिसमें खाद, पानी और अन्य कई जरूरी  कार्य शामिल है। वही, मुनाफे की बात करें, तो यह फूल बाजार में 100 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकते हैं। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

रखें ध्यान

– बारहमासी फूलों की खेती से अच्छी पैदावार पाने के लिए जल निकासी वाली मिट्टी तैयार करें। 
– खेती की मिट्टी को अच्छे से तैयार करने के लिए जोते हुए खेत में जैविक खाद् डालें। 
– फूल के खेत की नियमित तौर पर सिंचाई करते रहें। 
– आप चाहे तो नर्सरी से पौधे और रोपण सामग्री ले सकते हैं। 
– इसके अलावा आप चाहे तो खेत के लिए रासायनिक खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com