Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न

24 सितम्बर 2022, इंदौर: नीमच आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न – कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में गत दिनों आत्मा गवर्निंग बोर्ड नीमच की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी शासकीय एवं अशासकीय सदस्य उपस्थित रहे। परियोजना संचालक आत्मा डॉ यतिन मेहता ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत कर वर्ष 2021 -2022 की कार्य प्रगति को पीपीटी के माध्यम से उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा, जिसका अनुमोदन किया गया ।

उप संचालक कृषि श्री दिनेश मंडलोई ने जिले में की जा रही प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत श्री गुरुप्रसाद ने जिले में किए जा रहे नवाचार की जानकारी ली एवं सुझाव दिए ।वर्ष 2022 23 के कार्य योजना का अनुमोदन दिया गया एजेंडा वार चर्चा की गई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अच्छा मार्केट मिले, उनको अच्छा लाभ हो इसके लिए और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में आत्मा गवर्निंग बोर्ड के सभी सदस्यों ने विषय वार अपने-अपने विभाग से संबंधित सुझाव दिए।

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें