Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

लहसुन की किस्म यमुना सफेद-9

08 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: लहसुन की किस्म यमुना सफेद-9 – यमुना सफ़ेद-9 (जी-386) लहसुन की एक उन्नत किस्म हैं। इसके कन्द सफेद बड़े आकार के होते हैं, और क्लोब का रंग सफेद व इसके पौधे गहरे हरे रंग के होते हैं। वही कंद में कलियों की संख्या 22-30 होती हैं। कंद का व्यास 4.80 से 5.50 सेमी होता है। इनमें 40 0B कुल घुलनशील ठोस पदार्थ, 43% शुष्क पदार्थ और 25 माइक्रो मोल/ग्राम पाइरुविक एसिड होता है।

इस किस्म की फ़सल 150-160 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। इसकी औसत उपज 180 से 225 क्विंटल/हेक्टेयर होती है। इसे भारत सरकार द्वारा जोन II (जम्मू, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान) में उगाने के लिए अधिसूचित किया गया है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें