Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मक्के की फसल पर फॉल आर्मी वॉर्म का हमला! ऐसे बचाएं अपनी उपज

14 जुलाई 2025, नई दिल्ली: मक्के की फसल पर फॉल आर्मी वॉर्म का हमला! ऐसे बचाएं अपनी उपज – अगर आपके खेत में मक्के के पौधे मुरझा रहे हैं या उनकी पत्तियों में छेद नजर आ रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। पूसा संस्थान के विशेषज्ञों के मुताबिक, यह संकेत है कि आपकी फसल पर फॉल आर्मी वॉर्म (Fall Army Worm) नामक घातक कीट का प्रकोप हो चुका है। यह कीट तेजी से फैलता है और मक्का की फसल को भीतर से खाकर पूरी उपज को नष्ट कर सकता है।

क्या है फॉल आर्मी वॉर्म?

फॉल आर्मी वॉर्म एक बेहद विनाशकारी कीट है जो खासकर मक्का की फसल पर हमला करता है। यह कीट पत्तियों, तनों और यहां तक कि भुट्टों को भी नुकसान पहुंचाता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह पूरे खेत को बर्बाद कर सकता है।

पूसा संस्थान की सलाह: कीट नियंत्रण का पक्का उपाय

इस खतरनाक कीट से छुटकारा पाने के लिए पूसा वैज्ञानिकों ने एक कारगर रसायनिक उपाय बताया है। इसके अनुसार, क्लोरनट्रेनिलिप्रोल (Chlorantraniliprole) नामक कीटनाशक का उपयोग इस कीट के नियंत्रण में बेहद प्रभावी साबित होता है। किसान भाई इस दवा की 70 से 80 मिलीलीटर मात्रा को 200 लीटर पानी में घोलकर तैयार करें और इसका छिड़काव प्रति एकड़ खेत में करें। इस छिड़काव को अच्छी तरह से पौधों की पत्तियों के ऊपरी और निचले हिस्सों पर फैलाएं ताकि कीट पूरी तरह खत्म हो सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विशेषज्ञों का कहना है कि मक्के की फसल में फॉल आर्मी वॉर्म का हमला बेहद तेज़ी से होता है, इसलिए जैसे ही शुरुआती लक्षण दिखें, तुरंत नियंत्रण के उपाय अपनाएं। यदि समय पर छिड़काव किया जाए, तो इस कीट को फैलने से रोका जा सकता है और फसल को बचाया जा सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस कीट का प्रकोप एक खेत से दूसरे खेत तक फैल सकता है, इसलिए आस-पास के किसानों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। खेत की नियमित निगरानी करें और यदि किसी भी पौधे पर कीट का असर दिखे, तो तुरंत क्लोरनट्रेनिलिप्रोल का छिड़काव करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com