DRR Dhan 100: 19 प्रतिशत ज्यादा पैदावार देगी धान की ये किस्म, घटेगा खर्च और पानी की खपत
19 जुलाई 2025, नई दिल्ली: DRR Dhan 100: 19 प्रतिशत ज्यादा पैदावार देगी धान की ये किस्म, घटेगा खर्च और पानी की खपत – अगर आप धान की खेती करते हैं और कम पानी में ज्यादा पैदावार चाहते हैं तो आपके लिए ये जानकारी काम की है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की ओर से विकसित की गई DRR Dhan 100 (कमला) किस्म किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। इस किस्म को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इससे किसानों को कई बड़े फायदे मिलते हैं।
DRR Dhan 100 किस्म की मुख्य विशेषताएं
1. 19% ज्यादा पैदावार: सामान्य किस्मों की तुलना में इस किस्म से करीब 19% अधिक उपज मिलती है।
2. जल्दी फसल तैयार: पारंपरिक किस्मों की तुलना में यह किस्म 15-20 दिन पहले यानी करीब 130 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
3. कम पानी में अच्छी उपज: सामान्य सूखा सहनशीलता की वजह से कम पानी में भी अच्छी फसल मिलती है।
4. सांबा महसूरी जैसी गुणवत्ता: यह किस्म प्रसिद्ध सांबा महसूरी (BPT 5204) पर आधारित है, इसलिए चावल की गुणवत्ता और स्वाद वही बना रहता है।
5. मजबूत तना: फसल गिरने का खतरा कम होता है क्योंकि इस किस्म का तना मजबूत होता है।
6. पर्यावरण के लिए बेहतर: मीथेन गैस उत्सर्जन में 20% तक कमी और सिंचाई जल की 7,500 मिलियन घन मीटर तक बचत होती है।
7. जीन एडिटिंग तकनीक से विकसित: यह किस्म CRISPR-Cas तकनीक से विकसित की गई है जिसमें किसी भी विदेशी डीएनए का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
किन राज्यों के किसानों के लिए है उपयोगी
यह किस्म आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। खासकर उन इलाकों में जहां पानी की समस्या रहती है या जल्दी फसल लेनी होती है, वहां यह किस्म बहुत कारगर साबित हो सकती है।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: