Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)फसल की खेती (Crop Cultivation)

बीएएसएफ के झेलोरा से मिले अधिक अंकुरण

14 जून 2025, इंदौर: बीएएसएफ के झेलोरा से मिले अधिक अंकुरण – अच्छी एवं स्वस्थ फसल के लिए बीजोपचार करना आवश्यक हो जाता है। इस कार्य में देश की प्रसिद्ध कम्पनी बीएएसएफ का उत्पाद  झेलोरा किसानों को संतुष्टि प्रदान करता है , क्योंकि झेलोरा से बीजोपचार करने पर अंकुरण अधिक होता है और फसल भी स्वस्थ रहती है। जिसका नतीजा अधिक उत्पादन के रूप में सामने आता है।

झेलोरा के प्रयोग से होने वाले लाभ –  बीएएसएफ के उत्पाद झेलोरा से बीजोपचार करने पर अंकुरण शीघ्र होने के साथ ही 10 -15  % अधिक अंकुरण होता है। इसके अलावा  पौधे बीमारियों से भी सुरक्षित रहते हैं। अंकुरण अधिक होने से किसानों की बीज की भी बचत हो जाती है। झेलोरा  की एक विशेषता यह भी है कि इससे उपचारित किया गया बीज , पौधों को अधिक या कम पानी के प्रति सहनशील भी बनाता है। इस कारण  फसल भी स्वस्थ रहती है। किसानों की लागत में भी कमी आती है। बीजोपचार के लिए  बीएएसएफ का झेलोरा उपयुक्त है। फसल की सही शुरुआत होने से अंत में किसानों को उपज भी अच्छी प्राप्त होती है और उनकी आय बढ़ती है।

बीजोपचार का तरीका –  एक क्विंटल बीज के लिए झेलोरा की 200 मिलीलीटर मात्रा पर्याप्त है। बीजोपचार करने से पूर्व पर्याप्त सावधानी रखनी  चाहिए और  बीजोपचार करते समय  दस्ताने अवश्य पहनना  चाहिए। इस  200  मिलीलीटर मात्रा को 800 -900  मिली लीटर पानी में एक समान रूप से  मिलाने के पश्चात  इस घोल से 100 किलो बीज को उपचारित करना चाहिए ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com