Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

2 हजार किसान प्राकृतिक खेती में प्रशिक्षित

7 नवम्बर 2022, खरगोन । 2 हजार किसान प्राकृतिक खेती में प्रशिक्षित –  प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए जिले में 2 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन प्राकृतिक खेती में करा कर उनको प्रशिक्षित किया है। जिले के उप संचालक कृषि श्री एम. एल. चौहान बताते हैं कि प्राकृतिक खेती या जैविक खेती करने से खेती की लागत कम आती है एवं उत्पादित अनाज की गुणवत्ता बनी रहती है। प्रशिक्षित कृषकों द्वारा जैविक कीटनाशक निर्माण, ट्राईकोडर्मा बायो फर्टिलाइजर्स, डी कंपोजर के उपयोग के साथ-साथ बीजामृत, जीवामृत, आच्छादन, पांच पत्ती काढ़ा, अमृत पानी, ब्रह्मास्त्र जैसी विधियां अपनाई जा रही हंै। यह कृषक आगामी 3 साल तक 1-2 एकड़ जमीन में इन विधियों का उपयोग खेती में करेंगे। दोनों तरीके अपनाने से जमीन भी उपजाऊ होगी। यह कृषक अन्य कृषकों को भी जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करेंगे। पूर्व में जैविक खेती करने वाले कृषकों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है वह अन्य कृषकों को इस अभियान से जोड़ रहे हैं।  इस क्षेत्र में आ रही समस्याओं का विभाग निराकरण करेगा।

महत्वपूर्ण खबर: खाद के लिए परेशान हो रहे किसान, सोसायटियों में खाद विक्रय बंद