पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

कुलपति डॉं. बिसेन आईसा सर्वश्रेष्ठ कुलपति अवॉर्ड से सम्मानित

जबलपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (छग) में विवि के 34वें स्थापना दिवस एवं अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ नईदिल्ली (आईसा) के 5वें राष्ट्रीय युवा अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन को आईसा-आईसीएआर सर्वश्रेष्ठ कुलपति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नईदिल्ली के उपमहानिदेशक डॉं. आर.सी. अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉं. बिसेन को यह अवॉर्ड प्रदान किया।

विगत 2 वर्षो में कुलपति डॉं. बिसेन के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में जहां विश्वविद्यालय ने कृषि क्षेत्र एवं अनुसंधान एवं विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलतायें अर्जित की हैं, वहीं विवि में शैक्षणिक सुधार, अनुसंधान प्रक्षेत्रों की उत्कृष्टता, नवाचार एवं आधुनिकतम कृषि तकनीक के प्रचार-प्रसार में कृषि विज्ञान केन्द्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।

Advertisement
Advertisement

जनेकृविवि को मिली इस दोहरी सफलता पर कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, कुलसचिव श्री अशोक कुमार इंगले, लेखा नियंत्रक श्री महेश कोरी, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. (श्रीमती) ओम गुप्ता, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉं. आर.के. नेमा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉं. आर.एम. साहू, कार्यपालन यंत्री इंजी. एस.एस. गौर, उप कुलसचिव डॉं. आर.के समैया, उपलेखा नियंत्रक डॉं. अजय खरे, आईपीआरओ डॉ. मुमताज अहमद खान, डॉ. एल.पी.एस. राजपूत, डॉ. अनय रावत, डॉ. योगेश मोहन शर्मा, इंजी शरद जैन सहित अधिकारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने बधाई दी।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement