Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

कुलपति डॉ. बिसेन ने रोपी धान की उन्नत किस्म

20 जुलाई 2021, जबलपुर । कुलपति डॉ. बिसेन ने रोपी धान की उन्नत किस्म – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने खेत में उतरकर विवि की राष्ट्रीय बीज परियोजना प्रक्षेत्र में पूजन-अर्चन के साथ धान की उन्नत किस्म क्रान्ति की रोपाई (ट्रान्सप्लान्टिग) की। जनेकृविवि के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित यह उन्नत किस्म प्रति एकड़ 32 क्विंटल उपज देती है इसलिये यह किस्म कृषकों में अत्यन्त लोकप्रिय है। कुलपति डॉं. बिसेन ने खरीफ मौसम में रोपाई की शुरूआत कर एक प्रेरणास्पद कार्य को अंजाम दिया है।

इस दौरान विवि के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉं. जी.के. कौतू, संचालक शिक्षण डॉं. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉं. डी.के. पहलवान, डॉं. एम.एल. केवट, डॉं. आर.एस. शुक्ला, डॉं. संजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉं. जी.के. कौतू और प्रमुख वैज्ञानिक डॉं. आर.एस. शुक्ला ने बताया कि खरीफ मौसम में धान की खेती हेतु रोपाई कार्य प्रारंभ होने का यह उपयुक्त समय है। ट्रान्सप्लान्टिग के पूर्व कुलपति डॉं. बिसेन द्वारा सुबह पूजा-अर्चन कर भारतीय परम्परा के अनुसार प्रथम पौधे का रोपण कर रोपाई का कार्य प्रारंभ किया गया है।

म.प्र. में उद्यानिकी स्वर्ण क्रांति अभियान प्रारंभ

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile