पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

श्री कराड़ा ने जीता मप्र युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

18 अप्रैल 2023, जबलपुर श्री कराड़ा ने जीता मप्र युवा वैज्ञानिक पुरस्कार – जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र माखन सिंह कराड़ा ने कृषि विज्ञान विषय में मध्य प्रदेश युवा कृषि वैज्ञानिक पुरस्कार प्राप्त किया। विदिशा में हुई 38वीं म.प्र. युवा वैज्ञानिक कांफ्रेंस में मिले पुरस्कार में माखन सिंह को 20000 रूपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र के साथ कृषि वानिकी के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य करने एवं प्रशिक्षण हेतु 1,20,000 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। माखन सिंह कराड़ा अपना पीएचडी का अनुसंधान कार्य जनेकृविवि वानिकी विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश बाजपेई के मार्गदर्शन में प्राप्त कर रहे हैं।

युवाछात्र माखन सिंह की इस उपलब्धि पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश के आम, गजक और गेहूं को मिला जीआई टैग

Advertisements
Advertisement
Advertisement