Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

उत्कृष्ट कृषि वैज्ञानिक, नवाचार करने वाले कृषक सम्मानित

स्थापना दिवस पर कृषक- वैज्ञानिक परिचर्चा सत्र आयोजित

18 दिसम्बर 2022, इंदौर । उत्कृष्ट कृषि वैज्ञानिक, नवाचार करने वाले कृषक सम्मानित – भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा गतदिनों 36वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन तथा विशेष अतिथि संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. वी.एस. भाटिया उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. एस.पी. तिवारी, पूर्व कुलपति, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर; पूर्व निदेशक, भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान तथा उप-महानिदेशक (शिक्षा एवं फसल विज्ञान), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद थे। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक द्वारा सोयाबीन की खेती में अधिक उत्पादन लेने एवं नवाचार अपनाने वाले तीन उत्कृष्ट सोया कृषकों श्री मेहरबान सिंह चौधरी, ग्राम अर्जुन बड़ोदा; श्री जीवन परमार, ग्राम भोंडवास, जिला इंदौर एवं श्री महेंद्र पवार, ग्राम पिपलोदा, जिला शाजापुर को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ. के.एच. सिंह द्वारा पहली बार अपने क्षेत्र में वर्ष भर मेहनत करने वाले उत्कृष्ट तकनीकी अधिकारियों, वैज्ञानिकों/शोध वैज्ञानिक डॉ. गिरिराज कुमावत, विस्तार वैज्ञानिक डॉ. बी.यू. दुपारे, तकनीकी कर्मी श्री श्याम किशोर वर्मा, प्रशासनिक कर्मी श्री शक्ति पाल सिंह वर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि डॉ. रेणु जैन, संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. वी.एस. भाटिया, अध्यक्ष डॉ. एस.पी. तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्ञानेश कुमार सातपुते एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधान वैज्ञानिक एवं आयोजन सचिव डॉ बी.यू. दुपारे ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जीएम सरसों पर रस्साकशी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें