Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इनलैंड स्टेट का मिला है पुरस्कार

26 नवम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को किया सम्मानित – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 24 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इनलैंड स्टेट का अवार्ड मिलने पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि एवं मछली पालन मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे भी उपस्थित थे। दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मछुआरों को लाभान्वित करने के लिए विभाग अधिक गतिशील हो। साथ ही मत्स्य पालन और मत्स्य उत्पादन का लाभ निर्धन तबके के मत्स्य पालकों और उत्पादकों को प्राथमिकता से दिया जाए।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य को गत  24 नवंबर को दमन में विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मत्स्य पालन के क्षेत्र बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने का यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम दुनेथा दमन में आयोजित किया गया था। अतिथियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य को ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट‘ अवार्ड सम्मान के रूप में 10 लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह और धमतरी जिले के बगौद गांव के मत्स्य पालन फर्म भारत बाला एक्वाकल्चर को भी ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म‘ के रूप में दो लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. श्री कमलप्रीत सिंह और मत्स्य विभाग के संचालक श्री एन.एस. नाग तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: जीएम सरसों पर रस्साकशी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile