Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

वैज्ञानिक बकरी व भेड़ पालन पर प्रशिक्षण 19 मई से होगा शुरू

15 मई 2025, भोपाल: वैज्ञानिक बकरी व भेड़ पालन पर प्रशिक्षण 19 मई से होगा शुरू – पशुधन बाहुल्य क्षेत्र में पशु उत्पादकता व कौशल बढाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र पोकरण द्वारा वैज्ञानिक बकरी व भेड़ पालन विषयक सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ दशरथ ने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि 19 से 25 मई 2025 है, जिसमे भेड़-बकरी पालन व्यवसाय का महत्व, प्रमुख नस्लों की पहचान एवं विशेषता तथा आवास व्यवस्था, आहार प्रबंधन, स्वास्थ्य प्रबंधन, अजोला एवं साइलेज तकनीक का भेड़-बकरी पालन व्यवसाय में महत्व, छोटे बच्चों को कोलस्ट्रम पिलाने का महत्व, कर्मीनाशक दवा और टीकाकरण तथा विभिन्न व्याख्यान भेड़-बकरियों में होने वाली विभिन्न बीमारियों और उनका प्रबंधन तथा बकरियों में बांझपन और प्रबंधन, प्रजनन संबंधी समस्याओं के निवारण आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

सरकारी योजनाओं जैसे राष्ट्रीय पशुधन मिशन, मुद्रा योजना, पशुधन बिमा योजना इत्यादि में विभिन्न लाभो एवं अनुदान को प्राप्त करने हेतु प्रशिक्षण अनुभव प्रमाण पत्र मांगा जाता है। गैर आवसीय प्रशिक्षण में पशुपालकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रशिक्षण शुल्क एक हजार रुपये रखा है। इच्छुक किसान, युवा, उधमी प्रशिक्षण हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के फेसबुक पेज पर जाकर ऑनलाइन लिंक एवं केन्द्र पर जाकर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com