Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

27 नवम्बर 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार  – मप्र मत्स्य महासंघ को विशेष कार्य और उपलब्धियों की श्रेणी में केन्द्र शासित क्षेत्र दमन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में केन्द्र शासन के सचिव मत्स्य श्री जितेंद्र नाथ सांई ने महासंघ के एम.डी. श्री पुरूषोत्तम धीमान और प्रदेश के मत्स्य-पालन मंत्री के ओ.एस.डी. श्री जीवन रजक को 5 लाख रूपये के राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। जल-संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विशेष उपलब्धि के लिए मत्स्य महासंघ की सभी मछुआ सोसायटी और मछुआरों को बधाई और शुभकामनाएँ भी दी हैं। राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा एक हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के बाँध, नदी और तालाबों में मछली उत्पादन के बेहतर प्रबंधन तथा उत्पादन में लगातार वृद्धि के लिए मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ के  कार्यों और नवाचारों की प्रशंसा की गई है।

प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास श्री कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि  विभाग द्वारा लगातार बेहतर काम किया जा रहा है। इसके लिए मछुआ सोसाइटी से लगातार संवाद करने के साथ ही मछुआ परिवारों की मदद के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हैं। विगत 3 वर्ष में विपरीत परिस्थितियों में भी विभाग के द्वारा अच्छा काम किया गया है और मछुआ समितियों के सदस्यों को राज्य सरकार की योजना का लाभ दिया गया है। साथ ही मछुआ समाज के लोगों को जाल, नाव, बीमारी में सहायता, स्वास्थ, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक मदद और बालिकाओं के विवाह के लिए मीनाक्षी योजना में  आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

महत्वपूर्ण खबर: जीएम सरसों पर रस्साकशी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile