Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुधन क्षेत्र में सहयोग के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौता

28 सितम्बर 2021, नई दिल्ली । पशुधन क्षेत्र में सहयोग के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौता – पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी), भारत सरकार और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने भारत के पशुधन क्षेत्र में निरंतर सुधार लाने हेतु एक साथ काम करने के लिए एक बहु-वर्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कार्यक्रम भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के तहत कृषि भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

संयुक्त सहायता कार्यक्रम पशुधन स्वास्थ्य, उत्पादन और पशु पोषण में सुधार, प्रमुख संक्रामक रोगों के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी समाधानों आदि पर लागू होगा।

इस सहयोग के बारे में बात करते हुए, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला ने कहा, ‘पशुपालन एवं डेयरी विभाग देश में पशु स्वास्थ्य और उत्पादन की निगरानी व महत्वपूर्ण सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव अतुल चतुर्वेदी ने कहा, वन हेल्थ के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पशुधन क्षेत्र को मजबूत करना एक जरूरी चीज है।  कार्यक्रम में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के भारत के निदेशक एम. हरि मेनन ने कहा, ‘‘गेट्स फाउंडेशन पशुधन क्षेत्र के स्थायी विकास और सुधार के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय लक्ष्यों में योगदान देने के उद्देश्य से, डीएएचडी के साथ हमारी साझेदारी को मजबूत कर सम्मानित महसूस कर रहा है। यह साझेदारी छोटे पशुपालकों की आय बढ़ाने पर केन्द्रित है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें