Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है कड़कनाथ

एटिक भवन में कड़कनाथ चूजा वितरण कार्यक्रम

25 जून 2022, ग्वालियर । स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है कड़कनाथ – राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के निदेशालय विस्तार सेवाएं अंतर्गत संचालित कृषि तकनीकी सूचना केन्द्र (एटिक) पर फार्मर फर्स्ट परियोजना अंतर्गत कड़कनाथ इकाई प्रदर्शन हेतु चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवायें, डॉ. वाय.पी.सिंह द्वारा कार्यक्रम में आये कृषकों को 100 कड़कनाथ चूजे प्रदान किये गये एवं उपस्थित कृषकों को कड़कनाथ की महत्ता, उत्पादन तकनीकी एवं इसके औषधीय एवं पोषक गुणों जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं से अवगत कराया गया। कड़कनाथ का उपयोग करने से स्वास्थ्य में विशेषकर तंत्रिका विकार, जीर्ण रोग के इलाज में कड़कनाथ के रक्त का उपयोग किया जाता है। मनुष्य के हृदय में रक्त प्रभाव को बढ़ाना एवं बाँझपन, आदतन गर्भपात के इलाज में उपयोगी सिद्ध हुआ है।

कार्यक्रम में कुक्कुटों में विभिन्न टीका देने की उम्र व मात्रा के बारे में बताया गया साथ ही विभिन्न इन्टरनस जैसे जीरोटिलेज, हैप्पी सीडर से बुवाई एवं लाभ के बारे में संरक्षित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी अधिकारी एटिक डॉ. वाई. डी. मिश्रा द्वारा कृषकों को केन्द्र का भ्रमण कराया गया। कृषकों द्वारा केन्द्र पर प्रदर्शित तकनीकों, उत्पादों एवं साहित्य को सराहा गया। इस अवसर पर कड़कनाथ चूजा प्राप्त करने वाले कृषकों के अतिरिक्त वैज्ञानिक डॉ. पी.डी. सिंह, डॉ. नीरज हाडा डॉ. रवि यादव ने भागीदारी की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile