Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुपालकों को लम्पी डिसीज की रोकथाम के उपाय बताए

07 सितम्बर 2022, बुरहानपुर: पशुपालकों को लम्पी डिसीज की रोकथाम के उपाय बताए – संयुक्त संचालक,पशु चिकित्सा सेवाएं, इंदौर ने गत दिनों बुरहानपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर पशुपालकों को लम्पी डिसीज की रोकथाम हेतु बताये और पीड़ित पशुओं का तत्काल उपचार करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि पशुओं में फ़ैल रही लम्पी डिसीज को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा इंदौर डॉ.जी.एस.डाबर द्वारा बुरहानपुर जिले का भ्रमण किया गया और पशुपालकों को समझाईश दी गई। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम झिरी, सुरश्याम गौशाला लोनी एवं बहादरपुर क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण कर पशुपालकों को लम्पी रोग से बचाव के उपाय बताये। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को पीड़ित पशुओं का तत्काल उपचार करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान पशु चिकित्सा सेवाएं उपसंचालक श्री हीरा सिंह भंवर सहित संबंधित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें