Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

उन्नत मादा बछिया पैदा कर लाभ कमायें

22 मई 2023, उज्जैन: उन्नत मादा बछिया पैदा कर लाभ कमायें – पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गाय एवं भेंस के उन्नत नस्ल के सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कर 90 प्रतिशत तक बछिया उत्पादन की नई तकनीक का उपयोग प्रारम्भ किया गया है। पशुपालकों से उन्नत मादा बछिया पैदा कर लाभ कमाने का आह्वान किया गया है।

पूर्व में कृत्रिम गर्भाधान का शुल्क क्रमश 400 से 450 रुपये विभिन्न वर्गों के लिये था, जिसे राज्य शासन द्वारा संशोधित कर एक मई 2023 से 100 रुपये प्रति कृत्रिम गर्भाधान डोज निर्धारित किया है। पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ.एमएल परमार ने पशुपालकों से कृत्रिम गर्भाधान की नई तकनीक अपनाकर उन्नत मादा बछिया पैदा कर लाभ कमाने का आह्वान किया है। अधिक जानकारी के लिये नजदीक के पशु चिकित्सा प्रभारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile