Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अभय ने मछली पालन से कमाए 20 लाख रुपए

5 अप्रैल 2022,  भोपाल । सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अभय ने मछली पालन से कमाए 20 लाख रुपए – भोपाल जिले के एक कृषक ने शासन की योजनाओं का फायदा लेकर सिर्फ आधा हेक्टेयर के तालाब में मछली पालन कर मात्र 6 से 8 माह की अवधि में ही 20 लाख की शुद्ध कमाई की है। यह खुशियों की दास्तां है बैरसिया के ग्राम गोलकुन्डा के मत्स्य कृषक श्री अभय मिश्रा की।

श्री मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2019-20 में मछली पालन विभाग भोपाल के मार्गदर्शन में स्वयं की भूमि पर मछली पालन हेतु आधा हेक्टेयर मे दो तालाब का निर्माण किया। जिसमें एक तालाब में 3.75 लाख कोई कार्प का संचयन किया गया, जिसका उत्पादन 40 टन लिया गया। दूसरे तालाब में 60 हजार पंगेशियस का मत्स्य बीज संचयन किया गया जिसका उत्पादन 52 टन लिया गया ।

श्री मिश्रा ने बताया कि मछलियों के आहार के लिये उच्च प्रोटीन युक्त 95 टन फ्लोटिंग फिश फीड का उपयोग किया। उन्होंने अपने निजी भूमि में निर्मित तालाब में उच्च घनत्व से मत्स्य बीज का संचयन किया जिसके लिये उन्होंने आधुनिक वाटर फिल्टर का उपयोग किया। जिसकी जल क्षमता 1.00 लाख लीटर प्रति घंटा है। साथ ही दोनों तालाब में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए श्री मिश्रा द्वारा ऐरिऐशन पम्प, ऐरो ट्यूब का उपयोग किया गया। मत्स्य पालन से संबंधित सभी जलीय पैमाने एवं सभी उपयुक्त उच्च प्रबंधकीय गतिविधियों का पालन किया और समय-समय पर मछली पालन विभाग की मदद से उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री मिश्रा द्वारा मत्स्य उत्पादन में उच्च उत्पादकता 175 टन प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मछली उत्पादन कर 6 से 8 माह में ही 20 लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्त की है। नवीन गतिविधि के रूप में वर्ष 2020-21 में इनके द्वारा वायो फ्लाक का निर्माण कर 1.60 लाख गिफ्ट तिलापियाँ के मत्स्य बीज का संचयन कर वर्तमान में भी मत्स्य पालन किया जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : मो. : 8120744444

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: बाड़मेर पशु मेले में कृषि मंत्री द्वारा ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान में फसल बीमा पालिसी वितरण